देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बिजिंग। डोकलाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच चीन लगातार भारत पर निशाना साधा रहा है। चीन के सरकारी अखबारी ग्लोबल टाइम्स ने डोकलाम को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ग्लोबल टॉइम्स में छपे लेख में कहा गया है कि मोदी सरकार भारत को युद्ध की ओर धकेल रही है। साथ ही लेख में लिखा है कि युद्ध होने की स्थिती में नतीजा जग जाहिर है। ग्लोबल टाइम्स के लेख में कहा गया है कि डोकलाम पर अगर भारतीय सेना पीछे नहीं हटी तो युद्ध होना तय है और उसके नतीजे भी जगजाहिर है।
अखबार का कहना है कि मोदी सरकार अपने लोगों से झूठ बोल रही है कि 2017 वाला भारत 1962 से अलग है। अखबार का कहना है कि पिछले 50 सालों में चीन ने अपनी सेना को मजबूत बनाया है।
साथ ही लेख में लिखा है कि पिछले 50 सालों में दोनों देशों की ताकतों में सबसे बडा अंतर है। चीनी मीडिया का कहना है कि पीएलए ने सैन्य टकराव के लिए पर्याप्त तैयारी की है। साथ ही लेख में कहा गया है कि मोदी सरकार को पीएलए की ताकत के बारे में पता होना चाहिए। साथ ही लेख में कहा गया है कि युद्ध की स्थिति में पीएलए सीमा क्षेत्र में सभी भारतीय सैनिकों को खत्म करने में पूरी तरह सक्षम है। चीनी मीडिया का कहना है कि चीन ने संयम का प्रयोग किया है, साथ ही शांति और मानव जीवन के प्रति सम्मान का प्रदर्शन किया है।
चीनी मीडिया का कहना है कि अगर मोदी सरकार चीन की सद्भावना को कमजोरी मानती रही, तो यही लापरवाही विनाश की ओर ले जाएगा। चीनी मीडिया ने भारत की लापरवाही पर हैरानी जताते हुए कहा कि भारत उस देश को चुनौती दे रहा है जो ताकत में उससे कहीं ज्यादा श्रेष्ठ है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत में एक खामोश विस्फोट हो रहा है
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
भारत का कोचिंग उद्योग: जहाँ सपने दिखाए जाते हैं टूटने के लिए!!