BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गुजरात में राहुल के काफिले पर पथराव, कांग्रेस ने बताई बीजेपी की साजिश

गुजरात के बनासकांठा में राहुल गांधी के काफिले पर पथराव, दिखाए काले झंडेअहमदाबाद। बाढ़ ग्रस्त इलाकों को दौरान करने आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार को यहां अजीब गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। गुजरात में राहुल गांधी के काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। साथ ही काले झंडे दिखाए और राहुल वापस जाओ के नारे लगाए। कांग्रेस ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। साथ ही बीजेपी पर साजिश का आरोप लगाया है। वहीं, बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस घबरा गई है और बिना किसी घटना के ही आरोप लगाना शुरू कर दिया है। 

राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित बनासकांठा इलाके में स्थानीय लोगों से मिलने पहुंचे थे। अपने काफिले पर हुए पथराव पर राहुल गांधी ने कहा कि अलग ही अंदाज में कहा कि आने दो, आने दो, ये काले यहां लगाने दो, घबराए हुए ये लोग हैं, फर्क नहीं पड़ता हमें। बनासकांठा में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, आप सभी के बीच आना चाहता था और यही कहना चाहता था कि कांग्रेस पार्टी आप सब के साथ है। राहुल गांधी ने कहा कि वह बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के साथ हैं लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं होने देना चाहते हैं। 

कांग्रेस ने बताई बीजेपी की साजिश


कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि ये बीजेपी की साजिश है। ऐसी घटना बीजेपी का सही चाल, चरित्र और चेहरा दिखाती है। राहुल गांधी को कोई चोट नहीं आई है। ये देश क्या स्वतंत्र नहीं है? क्या हम इसके लिए आपसे इजाजत लेंगे। ये देश का अपमान है। अहमद पटेल ने कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं। ये पहले से तैयारी थी। सरकार ने विफलताओं को छुपाने के लिए ये हमले कराए। जो जिम्मेवार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

बीजेपी ने कहा-कांग्रेस घबरा गई


गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि कांग्रेस घबरा गई है। कांग्रेस ने तो घटना के पहले ही आरोप लगा दिया। इसका मतलब ये है कि कांग्रेस सिर्फ प्रचार और प्रसार चाहती है। वो प्राइवेट गाड़ी में क्यों बैठे? उन्होंने कहा कि हमारे गृह मंत्री ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री बनासकांठा दौरा कर चुके हैं। लेकिन, इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि गुजरात कांग्रेस के एमएलए बेंगलुरु में ऐश कर रहे हैं। राहुल गांधी फोटो अपॉर्चुनिटी के लिए जाते हैं। उन्हें विषय का ज्ञान नहीं होता। वो कुछ देर नजर आते हैं इसके बाद विदेश चले जाते हैं। इसके पहले एमपी में भी किसानों के मसले पर उन्होंने यही किया था। पहले अपने विधायकों को वापस बुलाएं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात में बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान पीएम ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ही हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे। मोदी ने लोगों की मदद के लिए बड़ी धनराशि का ऐलान किया था। आपको बता दें कि गुजरात में बाढ के चलते हालात बद से बदतर हो गए है। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना और एडीआरएफ की टीमें लगी हुई है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More