देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बिजिंग। डोकलाम विवाद पर जहां भारत बार बार शांति से बातचीत के जरिए मुद्दे को सुलझाने की बात कर रहा है तो वहीं चीन इस मुद्दे पर लगातार भारत के खिलाफ आक्रामक रवैया अपना रहा है। चीन डोकलाम को लेकर लगातार भारत को धमकी दे रहा है। चीन ने एक बार फिर भारत को धमकी देते हुए कहा है कि भारत को डोकलाम से तुंरत पीछे हट जाना चाहिए। चीनी सेना ने कहा है कि अब संयम की सीमा खत्म हो रही है। चीनी सेना की ओर से कहा गया है कि चीन अपनी सीमा की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता और पीएलए के कर्नल रेन गुओकियांग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सहने की एक सीमा होती है और अब चीन का संयम खत्म हो रहा है।
बयान में कहा गया है कि डोकलाम पर चीन ने गुडविल दिखाते हुए इस मामले पर अभी कूटनीतिक हल का रास्ता अपनाया है, लेकिन इसकी भी एक सीमा है। साथ ही बयान में कहा गया है कि देर करने से डोकलाम समस्या का हल हो जाएगा, भारत को इस भ्रम से खुद को निकाल देना चाहिए। साथ ही बयान में भारत को धमकी देते हुए कहा है कि कोई भी देश वीन की जमीन को नहीं ले सकता और चीनी सेना अपने भूभाग और संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है।
ज्ञातव्य है कि पिछले लगभग दो माह से सिक्किम के डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव चल रहा है। चीन लगातार भारत को डोकलाम से पीछे हटने के लिए कह रहा है। ज्ञातव्य है कि हाल ही में चीनी दूतावास की ओर से इस मुद्दे पर 15 पेज का बयान भी जारी किया था।इसमें चीन ने कहा है कि डोकलाम से भारत का कोई लेना देना नहीं है। भारत एक तीसरी पार्टी की तरह इसमें दखल दे रहा है। वहीं भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने डोकलाम मुद्दे पर कल राज्यसभा में कहा कि युद्ध कोई विकल्प नहीं, भारत-चीन और भूटान इस मामले का समाधान बातचीत से निकालेंगे। साथ ही सुषमा स्वराज ने चीन को डोकलाम पर 2012 के त्रिपक्षीय समझौते के पालन की सलाह भी दी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पुतिन के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारत
सेना के शीर्ष अधिकारी ने किया मणिपुर का दौरा, जमीनी हालात का जायजा लिया
बीबीसी पर बड़ा विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजा