देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बेंगलुरु। कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार के एक मंत्री, कांग्रेस सांसद और एक रिसॉर्ट पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग ने जिस ईगजटन रिसॉर्ट पर छापा मारा है, वहां गुजरात कांग्रेस के 40 से ज्यादा विधायक ठहरे हुए है। आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव में किसी तरह की फूट से डरकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को इस रिसॉर्ट पर रखा है। कांग्रेस ने इस ऐक्शन को बदले की कार्रवाई कहा है। हालांकि, बीजेपी ने कहा है कि अगर ईगलटन रिसॉर्ट प्रबंधन ने कुछ गलत किया है तो कार्रवाई में कुछ भी गलत नहीं है।
आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंत्री डीके शिवकुमार, सांसद डीके सुरेश और कांग्रेस एमएलसी एस रवि के यहां छापा मारा है। कांग्रेस आलाकमान के बेहद खास माने जाने वाले डीके शिवकुमार और डीके सुरेश क्षेत्र में डीके ब्रदर्स के नाम से मशहूर हैं। इनकी सत्ता में खास रसूख है और पार्टी के संकटमोचक भी माने जाते हैं। आयकर अधिकारी जांच के लिए ईगलटन रिसॉर्ट भी पहुंचे। यह रिजॉर्ट शहर से 60 किलोमीटर दूर बिदादी इंडस्ट्रियल इलाके में है। इस रिजॉर्ट में कमरे का एक दिन का किराया दस हजार रुपये से शुरू होता है। इस इलाके में कई मल्टीनैशनल कंपनियों के दफ्तर भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, डीके सुरेश ने रिसॉर्ट में विधायकों के लिए हर तरह की सुविधाएं और अन्य जरूरतों के लिए अपने कजन और पार्टी एमएलसी एस रवि की मदद ली थी।आपको बता दें कि डीके शिवकुमार कर्नाटक सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं, वहीं डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण सीट से सांसद हैं। जिस इलाके में विधायकों को ठहराया गया है, वह डीके सुरेश के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है और कनकपुरा (शिवकुमार का विधानसभा क्षेत्र) से भी महज एक घंटे की दूरी पर स्थित है। काफी ताकतवर नेता माने जाने वाले शिवकुमार को कई राजनीतिक जानकार मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी मानते हैं। पिछले चुनाव में जब कांग्रेस को प्रदेश में स्पष्ट बहुमत मिला था, उस वक्त शिवकुमार कनकपुरा सीट से एक लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे। उन्होंने अपने हलफनामे में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी। हाल के दिनों में पार्टी के लिए फंड जुटाने के काम में उनकी भूमिका अहम रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कर्नाटक 2026 की दहलीज़ पर
दिल्ली पुलिस ने विधायक की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर आतिशी को नोटिस दिया
MATHURA : सांसद ने ली दिशा की बैठक, मौजूद रहे सभी विधायक