देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर। भारी बारिश के कारण जम्मू कश्मीर में हालात बिगड रहे हैं। भारी बारिश के चलते जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन के कारण यातायात में दिक्कतें आ रही हैं। भूस्खलन और भारी बारिश के कारण जम्मू श्रीनगर हाइवे को बंद कर दिया गया है। जम्मू के रामबन इलाके में तीन स्थानों को अवरुद्ध कर दिया गया। वहीं भारी बारिश की वजह से उधमपुर में नेशनल हाईवे पानी से भर गया है।
भूस्खलन की वजह से पंथयाल, मेहर, सीरी में राजमार्ग को बंद किया गया है। वहीं अमरनाथ यात्रा तो तब तक चालू नहीं किया जाएगा जब तक कि वाहनों के आवागमन को ठीक तरह से ना हो। ज्ञातव्य है कि रविवार को ही करीब 300 तीर्थयात्रियों का एक जत्था कडी सुरक्षा के बीच पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जम्मू से रवाना हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक करीब 2.52 लाख श्रद्धालु बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। ज्ञातव्य है कि 40दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून को प्रारंभ हुई थी। यह यात्रा 7 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तेज हवा और बारिश से एनसीआर में बड़ी राहत, कई इलाकों में एक्यूआई सुधरा, न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट