BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डोकलाम विवाद के बीच चीनी सेना से बोले शी चिनफिंग, जंग के लिए तैयार रहो

डोकलाम विवाद के बीच चीनी सेना से बोले शी चिनफिंग, जंग के लिए तैयार रहोपेइचिंग। सिक्किम के डोकलाम में जारी तनाव के बीच चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उकसाने वाला बयान दिया है। शी ने चीनी सेना को युद्ध के लिए हर पल तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि चीन सेना को खुद पर पूरा भरोसा है और वह घुसपैठ करने वाले दुश्मन को हराने की ताकत रखती है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने यह बात रविवार को चीनी सेना के शक्ति प्रदर्शन के दौरान कहीं। हालांकि, अपने भाषणं जिनपिंग ने डोकलाम विवाद का जिक्र नहीं किया। चीन पीपल्स लिबरेशन आर्मी की स्थापना के 90 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।

 

इस मौके पर सुदूर उत्तरी चीन स्थित एक सैन्य बेस पर एक बड़ी मिलिटरी परेड निकाली गई और चीनी सेना ने शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें नए अडवांस्ड फाइटर जेट्स से लेकर कई चीनी सैन्य टुकडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में शी चिनफिंग भी मौजूद थे। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, ऐसा पहली बार है जब सेना का लिबास पहनकर चिनफिंग ने सैन्य टुकडिय़ों का इस तरह मुआयना किया। खास बात यह भी है कि 1949 के कम्युनिस्ट आंदोलन के बाद ऐसा भी पहली बार हुआ है जब 1 अगस्त को मनाए जाने वाले आर्मी डे से दो दिन पहले चीन ने अपनी सैन्य ताकत का इस तरह प्रदर्शन किया हो। 

 

सेना की वर्दी पहन खुली जीप में परेड का निरीक्षण

 

चीनी राष्ट्रपति ने बाकायदा सेना की वर्दी पहनकर खुली जीप में परेड का जायजा लिया। इस दौरान जिनपिंग ने कहा, पीएलए को सख्ती से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना को फॉलो करना चाहिए। आर्मी को वहीं ही जाना चाहिए जहां पार्टी निर्देश दे। मुझे पूरा यकीन है कि आर्मी किसी भी दुश्मन को हराने की ताकत रखती है। 

 

चीन ने किया शक्ति प्रदर्शन

परेड में 12 हजार चीनी सैनिकों ने हिस्सा लिया। इसमें 129 एयरक्राफ्ट और 571 मिलिट्री इक्विपमेंट्स का भी प्रदर्शन किया गया। टैंक, गाडिय़ों पर लगे न्यूक्लियर मिसाइल्स, पारंपरिक फाइटर जेट्स से लेकर अत्याधुनिक जे 20 स्टेल्थ विमान इस मिलिटरी परेड में शामिल हुए।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More