देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। पीएमओ के एमओएस जीतेन्द्र सिंह ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री के बयान के जवाब में कहा है कि तिरंगा हमारे लिए पवित्रता का प्रतीक है। यह जम्मू और कश्मीर में उतना ही ऊंचा लहराया जाएगा जितना भारत के बाकी राज्यों में लहराता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश के कानून और सभी एजेंसियों का सम्मान करना चाहिए। इतना ही नहीं उन्हें अपने ज्ञान और विवेक से बेहतर काम करने देना चाहिए।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि अगर जम्मू कश्मीर के लोगों को मिले विशेषाधिकारों में किसी तरह का बदलाव किया गया तो प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज को थामने वाला कोई नहीं रहेगा। सीएम ने कश्मीर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि एक ओर जहां संविधान के दायरे में कश्मीर मुद्दे का समाधान करने की बात होती है वहीं दूसरी ओर विशेषाधिकारों से छेड़छाड़ कर अधिकार छीनने की कोशिश की जाती है। मुफ्ती ने संविधान के अनुच्छेद 35-ए पर कहा कि घाटी में मौजूद कई तरह के जोखिमों के बावजूद पार्टियां जम्मू-कश्मीर में तिरंगा हाथों में रखती हैं लेकिन अगर इसमें किसी भी तरह का बदलाव किया गया तो इसके नतीजे बुरे होंगे साथ ही यहां तिरंगा थामने वाला कोई नहीं बचेगा।
वहीें महबूबा मुफ्ती के इस बयान का जेडीयू नेता केसी त्यागी ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि आर्टिकल 370 को खत्म करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक
खराब कानून व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात बेहद चिंताजनक, पुलिस पर सीएम की पकड़ नहीं : दुष्यंत चौटाला