देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने दावा किया है कि हिमाचल में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी और शिमला जिले की आठ सीटें भाजपा की झोली में होंगी। वह कल जिले के सांई ब्राहमणा में नयना देवी विधानसभा क्षेत्र भाजपा द्वारा आयोजित जय जवान जय किसान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार युद्ध में शहीद में सैनिकों के शवों को घरों तक सम्मान सहित घर पहुंचाने की व्यवस्था की थी। वहीं हिमाचल में पूर्व भाजपा सरकार से कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रूपये की तुरंत राशि प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर शहीदों के गांव के द्वार बनाने के लिए विधायक निधि में बजट का प्रावधान करेगी।उन्होंने मोदी सरकार द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राईक की भी सराहना की और कहा कि ऐसी कार्रवई से भारत का नाम पूरे विश्व में माना गया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की विश्वसीयनता खतरे में पड़ गई है। इसलिए इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तुरंत त्याग पत्र की मांग की और बताया कि वीरवार को पूरे हिमाचल में भाजपा ने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, माफिया राज, बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ सभी मतदान केंद्रो पर 7489 पुतले जलाए हैं।
उन्होंने घोषणा की कि अब महिला मोर्चा हर मतदान केंद्र पर प्रदेश सरकार के पुतले जलाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में नयना देवी चुनाव क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम को विधायक रणधीर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने शहीदों का अपमान किया है। व भाजपा ने सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि नयना देवी चुनाव क्षेत्र में सारे विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। हालत यह है कि शिक्षकों, पटवारियों व चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। इस कार्यक्रम को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक पवन चैधरी, किसान मोर्चा संयोजक बलदेव भंडारी सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
हिमाचल जा रहे हैं तो पहले से करा लें होटल बुकिंग, नहीं ताे ठिठुरती ठंड में बितानी होगी रात !