देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की मां व पटियाला की राजमाता मोहिन्द्र कौर की अस्थियों को कीरतपुर साहिब से बहते सतलुज दरिया में प्रवाहित करते समय भावुक हो गए। कैप्टन का मां से गहरा लगाव था जो अस्थियां विसर्जित करते समय नजर आया। कैप्टन के साथ उनके भाई मालविंद्र सिंह, पुत्र रणइंद्र सिंह, निरवाण सिंह, अंगद सिंह व अन्य पारिवारिक सदस्य भी साथ थे।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, केवल सिंह ढिल्लो, कर्णपाल सिंह सेखों, व अन्य कांग्रेसी नेता भी मुख्यमंत्री के साथ कीरतपुर साहिब में मौजूद थे। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह इस अवसर पर कीरतपुर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने भी गए।
सवेरे शाही समाधि पर जाकर बटोरी अस्थियां
कैप्टन अमरेन्द्र सिंह इससे पहले आज सुबह पटियाला में शाही समाधि पर शाही परिवार के सदस्यों के साथ गए तथा वहां से उन्होंने राजमाता मोहिन्द्र कौर की अस्थियों को चुना। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास (प्रार्थना) भी की गई। इस अवसर पर शाही परिवार के सदस्यों के साथ साथ ब्रह्म महिन्द्रा, बी.आई.एस. चाहल व कई अधिकारीगण भी मौजूद थे। उसके बाद अस्थियों को फूलों से सजे वाहन में रख कर कीरतपुर साहिब ले जाया गया।
सोनिया गांधी ने शोक व्यक्त किया
दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को भेजे शोक पत्र में कहा है कि राजमाता एक ऐसी महिला थीं, जिन्होंने गौरवशाली ढंग से जीवन जीया तथा समाज व राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। राजमाता में राष्ट्रभक्ति की भावना पूरी तरह से भरी हुई थी। सभी राजनीतिक दलोंके नेता उनका सम्मान करते थे। सोनिया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जागरूक कैप्टन बत्रा का परिवार देखेगा 'शेरशाह': सिद्धार्थ मल्होत्रा
पंजाब के सभी गाँवों को 2021 तक साफ़ पीने वाला पानी मुहैया करवाया जाएगा - कैप्टन अमरिन्दर सिंह
कृषि कानूनों के खि़लाफ पंजाब सरकार विधानसभा सत्र बुलाने के लिए तैयार - कैप्टन अमरिंदर सिंह