देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बिजिंग। डोकलाम विवाद को लेकर चीनी मीडिया लगातार भारत पर तीखे प्रहार कर रहा है। ज्ञातव्य है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने बिजिंग गए हुए हैं। इस बीच चीनी मीडिया ने फिर से डोकलाम विवाद को लेकर भारत पर हमला बोला है। ग्लोबल टाइम्स के एक लेख में लिखा है कि चीन डोकलाम के मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। साथ ही लेख में लिखा है कि अजीत डोभाल के चीन दौरे से कोई खास फर्क नहीं पडेगा और चीन अपने रुख से पीछे हटने वाला नहीं है।
लेख में फिर से भारत की सेना को डोकलाम से पीछे हटने के लिए कहा है। लेख में लिखा है कि चीन अभी भी अपने रुख पर कायम है और भारत को पहले अपनी सेना को डोकलाम से पीछे हटाना चाहिए। लेख में लिखा है कि भारत की सेना जब तक डोकलाम से पीछे नहीं हटेगी, तब तक शांति की कोई पहल नहीं हो सकती।
फिर दी कश्मीर में दखल देने की धमकी:
चीनी मीडिया ने एक बार फिर से जम्मू कश्मीर मामले में दखल देने की धमकी दी है। चीन ने कहा है कि अगर भारत डोकलाम मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगा तो चीन जम्मू-कश्मीर के मुद्दे में दखल देगा। ज्ञातव्य है कि इससे पहले भी चीन ने भारत को कश्मीर मामले में दखल देने की बात कही थी। चीन का कहना है कि जब भारत, चीन और भूटान मामले में तीसरी पार्टी के तौर पर दखल दे रहा है तो पाकिस्तान की अपील पर चीन भी कश्मीर मामले में दखल देगा। ज्ञातव्य है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने बिजिंग गए हुए हैं। चीनी मीडिया ने अजीत डोभाल और उनकी चीन यात्रा को लेकर भी निशाना साधा था। चीनी मीडिया ने डोकलाम विवाद के पीछे अजीत डोभाल को ही मास्टरमाइंड बताया था। साथ ही कहा था अजीत डोभाल के चीन दौरे से कोई फर्क नहीं पडने वाला। वहीं डोकलाम को लेकर जारी गतिरोध के बीच डोभाल ने यहां अपने चीनी समकक्ष यांग जिची से मुलाकात की। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज डोभाल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर सकते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत में एक खामोश विस्फोट हो रहा है
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
भारत का कोचिंग उद्योग: जहाँ सपने दिखाए जाते हैं टूटने के लिए!!