देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में कल सोमवार को लोकसभा में विपक्ष ने काफी हंगामा किया। कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा में मॉब लिचिंग के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं कांग्रेसी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन पर कागज भी उछाले। इस पर लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेसी सांसदों से कहा कि आपकी हरकत पूरा देश देख रहा है। साथ ही उन्होंने 6 कांग्रेसी सांसदों को 5 दिन के लिए सदन से सस्पेंड कर दिया।
मंगलवार को सदन की शुरूआत से पहले विपक्ष ने संसद के बाहर महात्मा गांधी की मूर्ति के पास विरोध प्रदर्शन किया। माना जा रहा है कि विपक्ष आज भी संसद में मॉब लिचिंग के मुद्दे पर हंगामा कर सकता है। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इराक में लापता हुए 39 भारतीयों के मुद्दे पर संसद में जवाब दे सकती है। हालांकि अभी लोकसभा 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई:
मंगलवार को संसद सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई। इस संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने हिस्सा लिया। संसदीय दल की बैठक के बाद अनंत कुमार ने बताया कि बैठक में पीएम ने 70 साल की आजादी के वर्षगांठ के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 15 से 30 अगस्त तक संकल्प पत्र की घोषणा की जाएगी। इसमें आने वाले 5 साल में हर क्षेत्र में जो भी कार्यक्रम किए जांएगे, उसके बारे में लोगों को बताया जाएगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
मनीष तिवारी व इंडिया ब्लॉक के 20 राज्यसभा सांसदों ने संसद सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए दिया नोटिस