BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हेमांग अमीन आईपीएल के नए सीओओ नियुक्त

हेमांग अमीन आईपीएल के नए सीओओ नियुक्तमुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को हेमांग अमीन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है।  इससे पहले अमीन बीसीसीआई के वित्त एंव वाणिज्य विभाग में महाप्रबंधक थे।  आईपीएल के प्रबंधन और संचालन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह बीसीसीआई के साथ पिछले सात साल के काम कर रहे हैं। 

 

अमीन की नियुक्ति पर बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी.के. खन्ना ने कहा, ‘‘अमीन ने आईपीएल की सफलता में अहम रोल निभाया है। उनकी नेतृत्व क्षमता ने पिछले सात साल में आईपीएल की रणनीति को अच्छे से अंजाम दिया और इसकी भविष्य की नींव को मजबूत किया है।’’

 

आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, ‘‘हेमांग अमीन अच्छा अनुभव रखने वाले शानदार इंसान हैं। उनकी बाजार और हितधारकों में अच्छी पकड़ है। उनके साथ काम करते हुए मुझे पता है कि वह आईपीएल के लिए सही शख्स हैं।’’साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More