BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

महिला विश्व कप सेमीफाइनल : इंग्लैंड ने अफ्रीका से जीता रोमांच

ब्रिस्टल। मेजबान इंग्लैंड ने मंगलवार को आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली। तीन बार के चैंपियन इंग्लैंड ने यहां खेले गए पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में दो गेंद पहले दो विकेट से मात दी। दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (20 जुलाई) को भारत और छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।   मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 49.4 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से प्लेयर ऑफ द मैच सारा टेलर ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। कप्तान हीदर नाइट और फ्रेन विल्सन ने 30-30, जेनी गुन ने नाबाद 27 और लॉरेन विनफील्ड ने 20 रन का योगदान दिया।   एनया श्रबसोले ने चौका मार टीम को फाइनल में पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अयाबोंगा खाका और सुने लुस ने 2-2 विकेट लिए। शबनम इस्माइल, मारिजाने कैप और डेनियल्स को 1-1 सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुई।इससे पहले इंग्लैंड की गेंदबाजों ने सटीक लाइन लैंग्थ के साथ गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बड़ा स्कोर करने से रोका। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मिग्नोन डु प्रीज ने सर्वाधिक नाबाद 76 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज लॉरा वोलवार्डट ने 66 रन का योगदान दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत खराब रही।   उसने 21 रन पर ही अपना पहला विकेट खो दिया। लिजेली ली (7) छठे ओवर में पवैेलियन लौट गई थीं। तृषा चेट्टी ने 15 रनों का योगदान दिया। वे 48 के कुल स्कोर पर आउट हुईं। यहां से प्रीज और वोलवार्ट ने टीम को संभाला और सौ का आंकड़ा पार कराते हुए तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े।  साभार-khaskhabar.com ब्रिस्टल। मेजबान इंग्लैंड ने मंगलवार को आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली। तीन बार के चैंपियन इंग्लैंड ने यहां खेले गए पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में दो गेंद पहले दो विकेट से मात दी। दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (20 जुलाई) को भारत और छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। 

 

मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 49.4 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से प्लेयर ऑफ द मैच सारा टेलर ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। कप्तान हीदर नाइट और फ्रेन विल्सन ने 30-30, जेनी गुन ने नाबाद 27 और लॉरेन विनफील्ड ने 20 रन का योगदान दिया। 

 

एनया श्रबसोले ने चौका मार टीम को फाइनल में पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अयाबोंगा खाका और सुने लुस ने 2-2 विकेट लिए। शबनम इस्माइल, मारिजाने कैप और डेनियल्स को 1-1 सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुई।इससे पहले इंग्लैंड की गेंदबाजों ने सटीक लाइन लैंग्थ के साथ गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बड़ा स्कोर करने से रोका। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मिग्नोन डु प्रीज ने सर्वाधिक नाबाद 76 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज लॉरा वोलवार्डट ने 66 रन का योगदान दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत खराब रही। 

 

उसने 21 रन पर ही अपना पहला विकेट खो दिया। लिजेली ली (7) छठे ओवर में पवैेलियन लौट गई थीं। तृषा चेट्टी ने 15 रनों का योगदान दिया। वे 48 के कुल स्कोर पर आउट हुईं। यहां से प्रीज और वोलवार्ट ने टीम को संभाला और सौ का आंकड़ा पार कराते हुए तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More