देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से उम्मीदवार वैंकया नायडू ने आज अपना नामांकन भरा। वैंकया नायडू के नामांकन भरते समय वहां पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली समेत कई एनडीए की कई पार्टियों के नेता मौजूद रहे। नामांकन भरने के बाद एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि अगर वह इस पद के लिए निर्वाचित होते हैं तो वह संसदीय लोकतंत्र प्रणाली को मजबूत करने और पद की परंपराओं और सम्मान को बनाए रखने के लिए काम करेंगे।
संसद भवन में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नायडू ने मीडिया से कहा कि वह उप राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियों को लेकर स्पष्ट हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वे निश्चित रूप से संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने का प्रयास करेंगे और वह अपने योग्य पूर्ववर्तियों और उप राष्ट्रपति पद की गरिमा के अनुसार स्थापित परंपराओं और मानकों को बनाए रखेंगे। ज्ञातव्य है कि उपराष्ट्रपति चुनावों के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन था। वहीं विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी ने भी नामांकन भरा। गोपाल कृष्ण गांधी के नामांकन भरते समस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सीबीआई ने मेरे गोपनीय,संवेदनशील संसदीय नोट जब्त किये: कार्ति चिदंबरम
दांडी यात्रा के समापन समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का संबोधन
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई