BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उपराष्ट्रपति चुनाव : वेंकैया नायडू और गोपाल कृष्ण गांधी आज भरेंगे नामांकन

उपराष्ट्रपति चुनाव : वेंकैया नायडू और गोपाल कृष्ण गांधी आज भरेंगे नामांकननई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू को एनडीए की तरफ उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद आज अपना नामांकन करने जा रहे है। नायडू आज सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी भी आज अपना उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरेंगे। आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। सोमवार शाम बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में वेंकैया नायडू के नाम पर मुहर लगाई गई।

 

आपको बता दें कि वेंकैया नायडू की तरफ से नामांकन के दो सेट दाखिल किए जाएंगे। पहले सेट में बतौर प्रस्तावक पीएम मोदी और अनुमोदक गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हस्ताक्षर होंगे। दूसरे सेट में प्रस्तावक वित्त मंत्री अरुण जेटली और अनुमोदक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज होंगी।

 

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों और सहयोगी दलों से चर्चा करने के बाद वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने का निर्णय किया गया। पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर नायडू को उपराष्ट्रपति पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बताया।वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नायडू के जिम्मे आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय की कमान थी।

नायडू के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित होते ही तमाम नेताओं और राजनीतिक दलों ने उन्हें बधाई दी। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने नायडू को समर्थन देने की बात कही, तो वहीं टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) की के कविता ने साफ किया कि उनकी पार्टी नायडू की उम्मीदवारी का समर्थन देगी।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More