देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। देश के 14वें राष्ट्रपति के लिए आज होने वाले चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार से मुकाबला है। चुनाव आयोग ने आज होने वाली वोटिंग के लिए की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां संसद भवन के अलावा हर राज्य की विधानसभाओं में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। संसद के दोनों सदनों में जहां सांसदों की वोटिंग की व्यवस्था की गई, वहीं राज्य विधानसभाओं में वहां के निर्वाचित सदस्य वोट डालेंगे।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक कि संसद भवन के कमरा संख्या-62 में मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां विभिन्न राज्यों से चुनकर सांसदों के लिए अलग-अलग मेजों की व्यवस्था की गई और ये सांसद तय मेज पर ही जाकर वोट डालेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी मेज संख्या-6 पर मतदान करेंगे, क्योंकि तीनों उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने बताया कि संसद भवन में कुल छह मेजों पर मतदान होगा। वहीं जिन विधायकों ने दिल्ली में वोट डालने का विकल्प चुना है, वे मेज संख्या-1 पर अपना वोट डालेंगे।
इस चुनाव में हरे और गुलाबी रंग के दो बैलेट पेपर इस्तेमाल किए जाएंगे, जहां हरे रंग का बैलेट सांसदों, जबकि गुलाबी बैलेट पेपर विधायकों के लिए होगा। यहां हर मतपत्र में दो उम्मीदवारों का नाम होगा, पहले नंबर पर मीरा कुमार और दूसरे नंबर पर रामनाथ कोविंद होंगे। यहां बताने वाली बात यह है कि यहां बैलेट पेपर में उम्मीदवारों के नाम हिन्दी वर्णमाला के आधार पर तय होता है।ये भी पढ़ें - अपने
इस चुनाव में सांसद और विधायक अपनी पेन का इस्तेमाल नहीं, बल्कि खास तौर से डिजाइन किए गए बैंगनी रंग के पेन का इस्तेमाल करेंगे। निर्वाचन आयोग ने साफ कहा है कि अगर किसी ने दूसरे पेन से वोट डाला, तो उसे अवैध करार दिया जाएगा।
चुनाव आयोग ने सभी राज्यों से मत पेटी या बैलेट बॉक्स को दिल्ली लाने का भी खास इंतजाम किया है। ये बैलेट बॉक्स संबंधित राज्य के रिटर्निंग अफसर और सुरक्षा के बीच हवाई जहाज की सीट पर रख कर दिल्ली लाया जाएगा। यहां दिलचस्प बात यह है कि एक यात्री की तरह बैलेट बॉक्स के लिए भी हवाई जहाज का टिकट लिया जाता है। इसके बाद 20 जुलाई को दिल्ली में सभी वोटों की गिनती होगी और उसी दिन शाम तक नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज