BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर किया, मुठभेड जारी

कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर किया, मुठभेड जारीश्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को पुलवामा के त्राल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना पर सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने साझा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने त्राल के सतूरा गांव में आतंकियों को घेर लिया। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड शुरू हो गई। 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने मुठभेड में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों में से एक पाकिस्तान का बताया जा रहा है। दो आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं मुठभेड अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि तीन आतंकी अभी भी छिपे हुए हैं। 

 

अमरनाथ अटैक के बाद बडे स्तर पर सर्च ऑपरेशन:

ज्ञातव्य है कि सोमवार को कुछ आतंकियों ने अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला कर दिया था। इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 19 लोग घायल हो गए थे। इस हमले के बाद आतंकियों को पकडने के लिए कश्मीर में बडे स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अमरनाथ यात्रियों पर हमले की घटना में तीन आतंकी शामिल थे और एक ग्राउंड वर्कर भी इस घटना में शामिल था। ज्ञातव्य है कि इस हमले का मास्टर माइंड लश्कर का आतंकी अबू इस्माइल माना जा रहा है। इन आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने घाटी में बडा सर्च ऑपरेशन चला रखा है। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More