BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी: विधानसभा में विस्फोटक पाउडर बरामद, मचा हडकंप, सुरक्षा में बडी चूक

यूपी: विधानसभा में विस्फोटक पाउडर बरामद, मचा हडकंप, सुरक्षा में बडी चूकलखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा के चालू सत्र के दौरान सदन में सुरक्षा में बडी चूक सामने आई है। यहां सदन में संदिग्ध विस्फोटक पाउडर मिलने से हडकंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फॉरेंसिक जांच में विस्फोटक की पुष्टि कर दी गई है। इस पाउडर को पीईटीएन बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह विस्फोटक 12 जुलाई को सदन में मिला। बताया जा रहा है कि इस विस्फोटक पाउडर को मेटल डिडेक्टर से भी नहीं पकडा जा सकता। बताया जा रहा है कि यह विस्फोटक पाउडर सदन में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी से कुछ दूरी पर मिला। 60 ग्राम वजन के इस पाउडर को फरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया। 

 

अब फॉरेंसिक जांच में पाउडर के विस्फोटक होने की पुष्टि की गई है। इस संदिग्ध पाउडर मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपातकालीन सुरक्षा बैठक बुलाई है। सुरक्षा में इतनी बडी चूक होने से विधानसभा में हडकंप मच गया। संदिग्ध पाउडर मिलने के बाद तुरंत डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया और पूरे विधानसभा कक्ष को छाना। इस विस्फोट का पता सीएम सिक्यॉरिटी से जुडे लोगों को चला था। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को जानकारी दी। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव, विधानसभा सचिव, प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन, एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर, एडीजी सिक्यॉरिटी, एएसपी विधान सभा समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकार सुरक्षा में चूक के लिए फटकार लगाई। सीएम योगी ने सुरक्षा को लेकर बैठक बुलाई है। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More