BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पहली हवाई यात्रा पर गईं तीन बेटियां बाड़मेर पहुंची

पहली हवाई यात्रा पर गईं तीन बेटियां बाड़मेर पहुंचीबाड़मेर । एक जुलाई को अपनी पहली हवाई यात्रा पर गई तीन बेटियां मंगलवार सुबह मालाणी एक्सप्रेस से बाड़मेर पहुंची। बाड़मेर में लोगों ने इनका स्वागत किया। तीनों प्रतिभावान बेटियों ने चौहटन विधायक तरुण राय कागा का आभार जताते हुए सफर को शानदार बताया। विद्यालयो में अव्वल का मुकाम हासिल करने वाली चौहटन की तीन बेटियां अपनी पहली दिल्ली की हवाई यात्रा कर बाड़मेर पहुंची। 

तीनों बालिकाएं चौहटन विधायक तरुणराय कागा के परिवार के साथ निजी तौर पर एक जुलाई को मालाणी एक्सप्रेस से जयपुर के लिए रवाना हुई थीं। दो जुलाई को दिनभर जयपुर भ्रमण के बाद शाम को हवाई यात्रा से दिल्ली पहुंची थी। रात्रि विश्राम दिल्ली में करने के बाद तीन जुलाई को दिल्ली भ्रमण किया और मंगलवार को वापस बाड़मेर पहुंची। हवाई यात्रा के साथ ही बालिकाओं को ट्रेन में एयरकंडीशनर कोच तथा जयपुर में मेट्रो ट्रेन में सफर करने का अवसर मिला। चौहटन इलाके के चिचड़ासर गांव की कमला पुत्री सुखराम विश्नोई, धनाऊ गांव की सुशीला पुत्री लाभूराम गर्ग एवं आरबी की गफन रेशम कंवर पुत्री अर्जुनसिंह भ्रमण के लिए दिल्ली गई थीं। कमला विश्नोई एवं सुशीला गर्ग राजकीय विद्यालयों से है, जबकि रेशमकंवर चौहटन कस्बे में विरात्रा पब्लिक स्कूल में अध्ययन करते हुए बारहवीं कक्षा में टॉपर हैं। विधायक ने तीन विद्यालयों में अपने भ्रमण के दौरान बारहवीं कक्षा में सर्वाधिक अंकों से उत्तीर्ण होने वाली बालिकाओं को हवाई सफर करवाने की घोषणा की थी। तीनों के विद्यालय में अव्वल आने पर चौहटन विधायक तरुण राय कागा ने अपने निजी खर्चे पर यह सफर करवाया। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More