BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

गोविंदा के फैंस के लिए आई बुरी खबर, अब नहीं...

गोविंदा के फैंस के लिए आई बुरी खबर, अब नहीं...कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ को लेकर फैन्स में काफी उत्साहित हैं। इस उत्साह का कारण दोनों के बीच ब्रेकअप के बाद कैटरीना और रणबीर की केमिस्ट्री फिल्म के लिए एक्साइटमेंट पैदा कर ही रही है, लेकिन इस फिल्म की अतरंगी लोकेशन्स और जग्गा की अनोखी दुनिया देखने का भी लोगों को खासा इंतजार है। वहीं खबर थी कि फिल्म में एक्टर गोविंदा कैमियो रोल निभाते नजर आएंगे वहीं अब खबर है कि फिल्म में दर्शक गोविंदा को नहीं देख पाएंगे। दरअसल, जो सीन गोविंदा के साथ शूट किए थे उनमें कुछ जेंज की वजह से गोविंदा के सीन काटने पड़े।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु ने पीटीआई को बताते हुए कहा कि, ‘गोविंदा फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का हिस्सा नहीं होंगे।’ उन्होंने कहा कि फिल्म में कुछ बड़े बदलावों की वजह से दर्शक उन्हें फिल्म में नहीं देख पाएंगे।

फाइनल एडिटिंग में गोविंदा के सीन को हटाना पड़ा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उनका लॉस है। उन्होंने बताया कि, ‘पहले शेड्यूल में मैं गोविंदा के साथ था। इसके बाद फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किए गए। गोविंदा इस फिल्म में नहीं हैं। उनके पार्ट फिल्म में देखने को नहीं मिलेंगे। वह बहुत अच्छे हैं कि वह गेस्ट अपीयरेंस के लिए मान गए थे। मेरे रिक्वेस्ट को उन्होंने माना। लेकिन इसके बाद अब फिल्म में वह नहीं है यह हमारा नुक्सान है।’

बता देें कि, इस फिल्म में गोविंदा को लेकर खबरें आ रही थी वहीं उनका पहला लुक भी काफी वायरल हो रहा था।

ज्ञातव्या हो कि, गोविंदा की ‘आ गया हीरो’ पूरी तरह से असफल रही। हालात यह हो गये थे कि कई सिनेमाघरों से फिल्म को दूसरे दिन ही उतार लिया गया, क्योंकि दर्शक देखने को पहुंचे ही नहीं। लेकिन इस असफलता से भी गोविन्दा ने यह नहीं माना कि उनका करियर खत्म हो गया है। गोविन्दा अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। अपनी इस आगामी फिल्म में वे दोहरी भूमिका निभाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गोविन्दा इस फिल्म में खलनायक बनेंगे जो कि ‘गे’ होगा। यह उनके करियर में पहली ऐसी भूमिका होगी जिसे वे अब अभिनीत करने जा रहे हैं।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More