BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इन भारतीय सितारों को मिला ऑस्कर अकादमी से जुड़ने का मौका

इन भारतीय सितारों को मिला ऑस्कर अकादमी से जुड़ने का मौकाभारतीय बॉलीवुड कलाकार अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, फिल्मकार गौतम घोष और बुद्धदेब दासगुप्ता का नाम उन 774 लोगों की सूची में शुमार है जिन्हें अकादमी का हिस्सा बनने और ऑस्कर के वास्ते मत देने के लिए आमंत्रित किया गया है। फिल्‍म पीकू में नजर आ चुके तीनों दिग्‍गज सितारों, अमिताभ, दीपिका पादुकोण और इरफान खान का नाम भी इस सूची में शामिल है। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस की वेबसाइट के अनुसार वर्ष 2017 में 57 देशों से लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें 39 प्रतिशत महिलाएं और 30 प्रतिशत अश्वेत लोग हैं।अकादमी अवॉर्ड्स की ऑफिशल वेबसाइट ने बुधवार को यह लिस्‍ट जारी की है। आपको बता दे की आमिर खान और अमिताभ बच्‍चन जल्‍द ही फिल्‍म ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान में साथ नजर आने वाले है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मानसून वेडिंग के परिधान डिजाइनर अर्जुन भसीन, लेखक सूनी तारापोरेवाला और डॉक्‍यूमेंट्री फिल्ममेकर आनंद पटवर्धन को भारत से आमंत्रित किए गए अन्य लोगों में शामिल हैं। अमिताभ की द ग्रेट गेट्सबे और कभी खुशी कभी गम को उनकी सबसे ज्‍यादा जानने वाली फिल्‍म के तौर पर, प्रियंका को उनकी पहली हॉलीवुड फिल्‍म बेवॉच और बर्फी के लिए, दीपिका पादुकोण को पीकू और पहली हॉलीवुड फिल्‍म ट्रिपल एक्‍स के लिए ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन को जोधा अकबर और देवदास के लिए जबकि सलमान खान को सुल्‍तान और बजरंगी भाईजान के लिए इस सूची में शामिल किया गया है। न्‍यूज एजेंसी भाषा के अनुसार अकादमी की अध्यक्ष शेरिल बूने इसाक्स ने एक बयान में कहा हम अकादमी के नए वर्ग को न्‍योता देकर गौरवान्वित हैं। मोशन समुदाय वही है जो हम इसे बनाते हैं उन्होंने कहा यह सुनश्चित करना हम पर निर्भर करता है कि नए चेहरों और आवाजों को सुना एवं देखा जाए। नई पीढ़ी को उसी तरह मौका देना जैसे कभी किसी ने हमें दिया था। अकादमी द्वारा आमंत्रित लोगों की सूची में 19 वर्षीय इल फ़ानिंग सबसे युवा और 95 वर्षीय बेट्टी व्हाइट सबसे वरिष्ठ है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More