BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विश्व कप : वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जीत चाहेगी भारतीय टीम

विश्व कप : वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जीत चाहेगी भारतीय टीमटॉन्टन । भारतीय टीम ने महिला विश्व कप का बेहतरीन आगाज किया था। मिताली राज के नेतृत्व में खेल रही टीम ने तीन बार की चैंपियन इंग्लैंड को अपने पहले मैच में 35 रन से शिकस्त दी। इस जीत से खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ा हुआ है। भारत अब गुरुवार को गत उपविजेता वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी इस फॉर्म को जारी रखना चाहेगा। 

दूसरी ओर, इंडीज को पहले मैच में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के हाथों आठ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। विश्व कप में इंडीज आज तक भारत के खिलाफ कोई जीत दर्ज नहीं कर पाई है। दोनों के बीच पांच मुकाबले हुए और सभी में भारत विजेता रहा। कप्तान मिताली भारत की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं, जिनके नाम विश्व कप की अब तक खेली 15 पारियों में 468 रन दर्ज हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने लगातार सातवां अर्धशतक ठोका था। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और पूनम राउत से भी काफी उम्मीदें रहेंगी। बल्लेबाजों को विकेट के बीच की दौड़ और विकेट के पीछे सुषमा वर्मा के प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है। सुषमा ने इंग्लैंड के खिलाफ दो मौके गंवाए। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज को जल्दी-जल्दी विकेट खोने की आदत पर लगाम लगानी होगी। उसकी तेज-तर्रार बल्लेबाज डियांड्रा डॉटिन और हरफनमौला कप्तान स्टेफनी टेलर प्रमुख खिलाड़ी हैं। पूर्व कप्तान और विकेटकीपर मेरिसा ऑग्यूलेरा और बिग बैश लीग (बीबीएल) तथा केआईए सुपर लीग में खेल चुकीं अनुभवी हेले मैथ्यूज के कंधों पर भी ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More