BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मेलानिया ने पहनी थी डेढ़ लाख की ड्रेस

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मेलानिया ने पहनी थी डेढ़ लाख की ड्रेसवाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शानदार स्वागत किया। पीएम मोदी से मुलाकात के समय मेलानिया ट्रंप ने जो ड्रेस पहनी थी, उसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। सोमवार को व्हाइट हाउस में मोदी का स्वागत करते समय ट्रंप के साथ मौजूद उनकी पत्नी मेलानिया ने पीले रंग का बेल्टेड फ्लोरल प्रिंट का गाउन पहन हुआ था। खबरों के अनुसार इस गाउन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।

 

सोशल मीडिया में मेलानिया की ड्रेस, मुस्कुराहट और खूबसूरती की चर्चा काफी जोरों पर है। लोग उनकी जम कर तारीफ कर रहे हैं। कोई मेलानिया की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनके गाउन की। खबरों के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के चलते मेलानिया के लिए कई फैशन डिजाइनरों ने राष्ट्रपति पद के शपथ समारोह के लिए ड्रेस डिजाइन करने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब ट्विटर यूजर्स कह रहे हैं कि मेलानिया को किसी डिजाइनर की जरूरत ही नहीं है। भारतीय समयानुसार सोमवार रात 1.10 बजे मोदी और ट्रंप की मुलाकात हुई थी। इस दौरान ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने मोदी का बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दोनों नेताओं ने मुलाकात के बाद जारी साझा बयान में आतंकवाद को दुनिया से खत्म करने की बात कही। आपको बता दें कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका दुनिया के पहले नेता के साथ डिनर था।

 

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को परिवार समेत भारत आने का न्योता दिया है। ट्रंप को न्योता देते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं राष्ट्रपति ट्रंप को परिवार सहित भारत आने का न्योता देता हूं। मैं आपके स्वागत की प्रतीक्षा कर रहा हूं। साथ ही, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी को भारत आने का न्येता दिया। उन्होंने कहा कि मैं इवांका को भी भारत आने का न्योता देता हूं। उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More