देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पत्रकार समाज का दर्पण है जैसा होता है: उमपन्यु
मथुरा। पत्रकारिता देश का चैथा नहीं पहला स्तम्भ्ंा है जब तीन स्तम्भ निराश करते है तो यहीं से न्याय मिलता है लेकिन देश प्रदेश की सरकार पत्रकारों के विषय में सोच नहीं है पत्रकारों के लिए एक बजट की स्थापना होनी चाहिए उक्त विचार ब्रज प्रेस क्लब के तत्वाधान में राया कस्बे में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने व्यक्त किए और सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
सादाबाद रोड पर स्थित कुन्दन मैरिज होम में पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उमपन्यु एडवोकेट, भाजपा नेता कृष्णकुमार शर्मा और राजेश चैधरी, पूर्व पंचायत अध्यक्ष सुभाष बाबू अग्रवाल, राकेश शर्मा ने सयुक्त रूप् से मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर किया। संगोष्ठी में कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है जैसा होता है वह वैसा दिखाते है लेकिन वर्तमान में दौर में कुछ कथित लोग इस से जुड कर बदनाम करने का कार्य कर रहे है लेकिन वास्तविक पत्रकारांे की छवि पर कोई अंतर नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के कृष्णकुमार उर्फ मुन्ना भैया ने कहा कि पत्रकार चैथा नहीं पहला स्तम्ंभ है जब हमें तीन स्तम्भ्ंाांे से निराशा होती है तो समाज का दर्पण कहा जाने वाले पत्रकार ही उस लड़ाई को लड़ते है और न्याय के साथ जीत दिलाते है आज हमें अपने क्षेत्र के पत्रकारों पर गर्व है पत्रकारों का जीवन पूरा संघर्ष मय होता है और दिन रात मेहनत के साथ कार्य करते है। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यक्रम संयोजक राजेश चैधरी ने कहा कि पत्रकारों की पहचान आपातकाल से है पत्रकारों को जीवन संघर्ष से शुरू होता है और जीवन भर संघर्ष करते है लेकिन उनकों सरकार से कुछ नहीं मिलता है इस के लिए उनकी वेदना क्या होती है यह श्याद नहीं जानते है। पत्रकारों की सहायता राशि के लिए पत्रकार बजट भी बनना चाहिए। जिससे पत्रकारों में और निर्भीता आयेगी। नगर पंचायत राया के पूर्व चेयरमैन सुभाष बाबू अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार देश विदेश में नाम रोशन कर रहे सीमा पर जवानों के साथ उनकों दिखाते है उनका हौसला बढ़ाते है राया नगर के पत्रकार भी देश प्रदेश मंे अपना नाम रोशन कर रहे है। वहीं नगर पंचायत राया के पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा ने कहा कि पीडितों को न्याय दिलाने वाले ही पत्रकार होते है हमें उन पर गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर सतीश चन्द्र रहीस,अरविन्द शर्मा,सुरेश पहलवान,शिवचरन सिंह काका, प्रतुल गंगल,योगेश वार्ष्णेय डा दशरथ शर्मा आदि ने पत्रकारिता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अरविन्द अग्रवाल,राजकुमार अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अमित गोयल,सरबन अहमद,जिलानी शाह,महेश चैधरी,हुशियार सिंह, कैलाश चन्द्र शर्मा,सुनील चैधरी, मनोज नागर,डा शिवचरनलाल,अंकित अग्रवाल,हामिद फारूकी, अमरनाथ अग्रवाल,सुनील व्यास ,आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की सफलता पर लक्ष्मीकांत शर्मा, सौनेन्द्र व्यास,मोहित गौड़,राजकुमार उपमन्यु,रवि सोनी,मनोज वार्ष्णेय, अभिनय उपाध्याय, मनोज शर्मा आदि ने आभार व्यक्त किया।













Related Items
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल
ब्रज रज उत्सव को लेकर हुई समीक्षा बैठक
MATHURA : जनपद में पीछे नंबर प्लेट पे प्रेस लिखी हुई तमाम बाइक खुले आम घूमती हुई