BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

माउंट किलिमंजारो पहुंची जयपुर के पिता-पुत्र की जोड़ी

माउंट किलिमंजारो पहुंची जयपुर के पिता-पुत्र की जोड़ीजयपुर । गुलाबी नगर के पिता-पुत्र की जोड़ी नीरज भारद्वाज (48) और आदित्य भारद्वाज (16) शनिवार सुबह 10:30 बजे माउंट किलिमंजारो के शीर्ष पर पहुंच गए। किलिमंजारो अफ्रीका के तंजानिया में स्थित विश्व का सबसे ऊंचा स्टैंड-अलोन पहाड़ है। संभवत: किलिमंजारो की चोटी पर पहुंचने वाली जयपुर के पिता एवं पुत्र की यह पहली जोड़ी है। 

नीरज भारद्वाज ने बताया कि यह उनके लिए लाइफ टाइम एक्सपीरियंस था। इस अनुभव को बताने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं हैं। उन्होंने बेहद उत्साहपूर्वक कहा कि उन्हें लगा कि वे दुनिया के शीर्ष पर हैं। अंतत: उनकी कड़ी मेहनत और प्रयासों का सुखद परिणाम आया। उन्होंने किलिमंजारो के शीर्ष पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर का ध्वज भी फहराया। नीरज ने आगे बताया कि यह चढ़ाई उनके लिए बड़ी चुनौती थी। उन्होंने रात्रि 12 बजे चढ़ाई शुरू की, ताकि सूर्योदय तक चोटी तक पहुंच सकें। अत्यंत ठंडे तापमान और तेज हवाएं उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हुईं। पिता-पुत्र सुबह 9:03 बजे स्टेला पॉइंट पर पहुंचे जो कि दूसरा सर्वोच्च बिंदु है। यहां से शीर्ष तक पहुंचने में उन्हें डेढ़ घंटे लगे। दोनों पिता और पुत्र 29 जून को जयपुर पहुंचेंगे। नीरज भारद्वाज जयपुर में व्यवसायी हैं और उनका पुत्र आदित्य भारद्वाज वर्तमान में जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा 12 में अध्ययन कर रहा है। नीरज स्वयं भी सेंट जेवियर्स स्कूल के पूर्व छात्र हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More