देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । आज पूरे देश में बड़े धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे देशभर की छोटी बड़ी मस्जिदों में भी करोड़ों लोगों ने नमाज अदा की। इस अवसर पर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिल कर एक-दूसरे को ईद की बधाई भी दी।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं से देशवासियों को ईद की बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं! यह शुभ दिन हमारे समाज में शांति और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएगा।
दिल्ली की जामा मस्जिद में तो सुबह ही नमाजी पहुंचने लगे। बड़े, बूढ़े-बच्चे सभी नए-नए कपड़े पहन कर मस्जिद पहुंचे। बच्चों में ईद को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह है। ईद की नमाज के बाद उन्हें न सिर्फ ढ़ेर सारे लजीज पकवानों का इंतजार रहता है, बल्कि ईदी की भी चाहत रहती है। रविवार शाम जामा मस्जिद का पूरा इलाका मेले में तब्दील हो गया। बाजार पूरे उफान पर रहा। कहीं लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए रंग-बिरंगी टोपियां खरीद रहे थे, तो कोई कुर्तों की खरीदारी में जुटा था। हर कोई यह सुनिश्चित करने में लगा था कि किसी तरह भी ईद के स्वागत में कोई कमी न रह जाए।
जामा मस्जिद, चितली कब्र, मटिया महल, चूड़ीवालान, तिराहा बैरम खान, अहमद खां बाजार पूरी रात गुलजार रहे। ईद की रौनक के चलते पूरा इलाका रौशन रहा। बाजार समेत पुरानी दिल्ली के बाजारों में हर समय ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं में ईद के लिए खासा उत्साह देखने को मिला।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह : जयपुर के गोविंद देव जी से लेकर हरिद्वार तक, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता