BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस डिनर भी..

मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस डिनर भी..वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को अमेरिका पहुंचे। यहां रविवार को पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और चीन पर बिना नाम लिए निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुनिया को ताकत का एहसास करवा दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल नहीं उठाए।

इसके अलावा पीएम मोदी ने अमेरिका की अग्रणी कंपनियों के 21 शीर्ष स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई, अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस, एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक और मास्टरकार्ड के अध्यक्ष अजय बंगा सहित अनेक शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया। आज पीएम मोदी व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रात्रि भोज करेंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि इस प्रशासन के तहत व्हाइट हाउस में यह एक विदेशी गणमान्य के लिए पहला रात्रि भोज होगा, इसलिए यह बहुत अहम है। पीएम मोदी व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ बैठक करेंगे। साथ ही आज दोनों देशों के नेता विभिन्न बैठकों में साथ वक्त बिताएंगे, जिसमें दोनों के बीच सीधी बातचीत, शिष्टमंडल के स्तर की वार्ता, स्वागत शामिल है, जो रात्रि भोज के साथ खत्म होगा। अपनी यात्रा के तीसरे चरण में पीएम मोदी 27 जून को नीदरलैंड जाएंगे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More