देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुर्तगाल दौरे के बाद आज अमेरिका पहुंच गए हैं। पीएम मोदी भारतीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे वाशिंगटन पहुंचे। मोदी के अमेरिका पहुंचने से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर पीएम मोदी को अपना सच्चा दोस्त बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट में लिखा, सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्हाइट हाउस में मुलाकात, कई अहम सामरिक मुद्दों पर चर्चा होगी।
पीएम मोदी यहां दिग्गज कंपनियों के कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। वाशिंगटन एयरपोर्ट पर भारतीय सुमदाय के लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों से हाथ मिला कर अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री मोदी 26 जून को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर मुख्य जोर होगा। दोनों नेताओं की यह पहली बैठक होगी।
पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात के दौरान कई अहम करारों पर दस्तखत होने हैं। इस मुलाकात से पहले ही रिश्तों के और मजबूत होने के संकेत मिल गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अमेरिका ने भारत को 22 गार्जियन मानवरहित ड्रोन की बिक्री को मंज़ूरी दे दी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अमेरिका की विरासत: इंसानियत को पैगाम, सामर्थ्यवान को कोई दोष नहीं
रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले को टाल सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिए संकेत
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?