BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

महिला विश्व कप : तीन बार के विजेता इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत

महिला विश्व कप : तीन बार के विजेता इंग्लैंड से भिड़ेगा भारतडर्बी (इंग्लैंड) । महिला वनडे विश्व कप का उद्घाटन शनिवार (24 जून) को होगा। पहले मैच में यहां मेजबान इंग्लैंड की टक्कर भारत से होगी। मिताली राज की अगवाई में खेल रही टीम इंडिया इस समय शानदार फॉर्म में है। उसने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में हुई में चतुष्कोणीय सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इससे पहले उसने विश्व कप के क्वालीफायर टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी।

पाकिस्तान के साथ वनडे सीरीज खेलने से मना करने के कारण अंकों की कमी के चलते भारतीय टीम को क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलना पड़ा। टीम की बल्लेबाजी की मिताली रीढ़ हैं। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंथाना, वेदा कृष्णामूर्ति के रूप में अच्छी बल्लेबाज हैं। भारतीय टीम की सभी बल्लेबाजों के लिए इंग्लैंड की परिस्थितियां परीक्षा साबित होंगी।

ऐसे में मिताली का अनुभव टीम के बेहद काम आएगा। उनके अलावा झूलन गोस्वामी भी काफी समय से टीम की नियमित सदस्य हैं। महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली झूलन से भारत को बड़ी उम्मीदें रहेंगी। अब तक महिला विश्व कप के 10 संस्करण हो चुके हैं, जिनमें से भारत सिर्फ एक बार वर्ष 2005 में फाइनल तक पहुंचा था। खास बात यह है कि उस समय भी कप्तान मिताली थीं। दूसरी ओर, इंग्लैंड इस खिताब पर तीन बार कब्जा जमा चुका है, जिनमें से उसने दो बार अपनी मेजबानी में बाजी मारी। उसे मेजबान टीम होने के नाते घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिलना भी तय है। इंग्लैंड ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज नवंबर 2016 में श्रीलंका के खिलाफ खेली, जिसमें उसे जीत मिली थी। इसी जीत के साथ वह विश्व कप में सीधे क्वालीफाई कर गई थी। स्टार बल्लेबाज साराह टेलर एक साल के ब्रेक के बाद लौट आई हैं। हीथर नाइट पहली बार विश्व कप में टीम की कमान संभाल रही हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More