BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फिक्सिंग कर फाइनल में पहुंचा है पाकिस्तान, आमिर सोहेल का दावा

फिक्सिंग कर फाइनल में पहुंचा है पाकिस्तान, आमिर सोहेल का दावानई दिल्ली । भारत पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में एक अलग ही रोमांच रहता है, लेकिन मैच जब किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल हो, तो ये रोमांच कई गुना बढ़ जाता है। दोनों देशों के लोग इस मैच को लेकर कई तरह की बातें मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से रखते हैं, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर आमिर सोहेल ने पाकिस्तान के बारे में एक ऐसी बात कही है, जिस पर एकबारगी तो आपको विश्वास नहीं होगा।

आमिर सोहेल ने एक टीवी चैनल में डिबेट के दौरान पाकिस्तान टीम के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोहेल ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान क्रिकेट के अधिकारियों ने मैच फिक्स करके फाइनल में जगह बनाई है। हालांकि आमिर ने सीधे तौर पर कोई आरोप नहीं लगाया, लेकिन इशारों-इशारों मे कह दिया कि पाकिस्तान टीम बाहरी कारणों से फाइनल में पहुंची है, खेल कर नहीं।

आपको बता दें कि एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर बहस चल रही थी, जिसमें आमिर सोहेल भी उपस्थित थे। सोहेल ने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान टीम और उसके कप्तान सरफराज अहमद को इंग्लैंड पर जीत की खुशी नहीं मनानी चाहिए, क्योंकि यह टीम बाहरी कारणों के चलते मैच जीत कर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है, अपने खेल से नहीं। सोहेल ने डिबेट में यहां तक कह दिया कि यह कोई कप्तान का कमाल नहीं है। हम सब जानते हैं कि मैच के दौरान मैदान के बाहर क्या-क्या होता है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराते हुए फाइनल का टिकट कटाया था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More