BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

वर्ल्ड कप जीतना भारत में महिला क्रिकेट के लिए होगा क्रांतिकारी

वर्ल्ड कप जीतना भारत में महिला क्रिकेट के लिए होगा क्रांतिकारीमुंबई । अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) विश्व कप टूर्नामेंट से पहले भारत टीम की कप्तान मिताली राज ने शनिवार को कहा कि इस टूर्नामेंट के जीतने से भारतीय महिला में एक नई क्रांति आएगी। महिला विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड में 24 जून से होगा और इसका समापन 23 जुलाई को होगा। मिताली ने कहा कि टीम का मुख्य लक्ष्य टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश हासिल करना है। भारतीय टीम ने 2005 में इस टूर्नामेंट में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, जिसमें वह दूसरे स्थान पर थी।

इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले मिताली ने संवाददाताओं के साथ की गई एक चर्चा में कहा, हमारा पहला कदम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करने की ओर उठेगा। मिताली ने कहा, हम निश्चित तौर पर विश्व कप जीतना चाहते हैं। यह जीत महिला क्रिकेट टीम में एक नई क्रांति लाएगी। यह महिला क्रिकेट टीम विश्व कप का 11वां संस्करण है और इंग्लैंड में तीसरी बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 1973 और 1993 में इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। इस साल श्रीलंका में आयोजित हुए विश्व कप क्वालीफायर को जीतकर भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में प्रवेश किया है। इसके लिए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। भारतीय टीम 2013 में आयोजित हुए विश्व कप टूर्नामेंट में सातवें स्थान पर थी, वहीं पाकिस्तान की टीम आठवें स्थान पर थी। महिला क्रिकेट विश्व कप के 11वें संस्करण की शुरुआत भारतीय टीम 24 जून को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ करेगी। इसी दिन न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से होगा। फाइनल मैच 23 जुलाई को लंदन में खेला जाएगा। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More