देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकंडरी परीक्षा में इस बार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अजमेर रोड, हीरापुरा स्थित एकता नगर-सी के नारायण मैमोरियल पब्लिक सैकंडरी स्कूल की तीन छात्राओं ने दसवीं कक्षा के परिणामों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमें छात्रा गुंजन गुप्ता ने 94 प्रतिशत, वंदना मेहरा ने 89 प्रतिशत एवं भूमिका अग्रवाल ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। परिणाम के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्राओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में बेटियां अच्छा प्रदर्शन कर मुकाम हासिल कर रही हैं। कार्यक्रम में उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक शशिकांत शर्मा एवं प्रिंसिपल विश्वेंद्र चतुर्वेदी सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
इस 7-सीटर CNG कार ने मारी बाज़ी, 1.29 लाख ग्राहकों की पहली पसंद बनी यह गाड़ी
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत