BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बार में गुपचुप होता था ये काम, वीडियो वायरल हुए तो पता लगा फिर हुआ ये...

बार में गुपचुप होता था ये काम, वीडियो वायरल हुए तो पता लगा फिर हुआ ये...अमृतसर । शहर के एक बार में मैनेजर गुपचुप में यहां आने वाले लड़के लड़कियों के ड्रिंक करते हुए वीडियो बनाता था। ये वीडियो धीरे धीरे वायरल होने लगे तो लोगों को इसका पता चला। इस बीच कुछ युवकों ने बुधवार को रणजीत एवेन्यू बी-ब्लॉक स्थित एक ड्रिंक बार में आकर बार मैनेजर व अन्य स्टाफ की जमकर पिटाई की और कपड़े तक फाड़ डाले। 

हमलावरों का आरोप था कि बार प्रबंधकों द्वारा आने-जाने वाले लड़के-लड़कियों की वीडियो वायरल की जाती है ताकि उसे देख कर अधिक से अधिक युवा पीढ़ी वहां आए। उसी तरह हमलावरों ने मारपीट की वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसमें प्रबंधकों से माफी भी मंगवाई गई। इसी कारण आज बार नहीं खोली गई। 

जानकारी के अनुसार बी ब्लॉक स्थित इस बार में शराब व डांस की पार्टियां होती हैं, यहां आने वाले लड़के-लड़कियां अक्सर शराब पीते भी दिखाई देते हैं। कुछ लड़कियों ने शिकायत की थी कि उनकी वीडियो वायरल हुई है जिस पर आधा दर्जन के करीब युवक आज बार में घुस गए और मैनेजर को पकड़ उसे बुरी तरह पीटने लगे। जब स्टाफ बीच-बचाव करने आया तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा। वीडियो वायरल करने संबंधी युवकों ने बार संचालकों से भी गलती का अहसास करवाया और बन रही वीडियो के सामने माफी भी मंगवाई। घटना के उपरांत बार का पूरा स्टाफ वहां से भाग गया और संचालकों ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं दी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More