BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

एमपी किसान आंदोलन : कांग्रेस का आज बंद का ऐलान, राहुल-हार्दिक जाएंगे मंदसौर

एमपी किसान आंदोलन : कांग्रेस का आज बंद का ऐलान, राहुल-हार्दिक जाएंगे मंदसौरभोपाल । मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन में हिंसा का दौर थम नहीं रहा है। कर्फ्यू लगने के बाद हालत काबू में है। मंगलवार को आंदोलन में गोली चलने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मारे गए किसानों के परिजनों को एक करोड रुपए की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। 

मंगलवार को मंदसौर में आंदोलनकारियों ने 8 ट्रक और 2 बाइक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस और सीआरपीएफ पर पथराव भी किया। हालत पर काबू पाने के लिए सीआरपीएफ की फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई। इसके बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। फायरिंग के विरोध में किसान संगठनों और कांग्रेस ने बुधवार को मध्यप्रदेश बंद का ऐलान किया है। राहुल गांधी और हार्दिक पटेल आज मंदसौर पहुंचेंगे। वे किसानों से मुलाकात भी करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर रात जारी बयान में मंदसौर में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से वह व्यथित हैं। मुख्यमंत्री ने मृत किसानों के परिवार के किसी एक सदस्य को योग्यतानुसार शासकीय सेवा में नियुक्त करने और मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों को 5 लाख रुपये की सहायता और नि:शुल्क इलाज की भी घोषणा की है। इससे पहले चौहान ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया था।

ज्ञात हो कि मंगलवार दोपहर को मंदसौर में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने गोली चला दी, जिसमें पांच किसानों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए मंदसौर शहर और पिपलिया मंडी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More