देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पुंछ । पाकिस्तान कश्मीर में एलओसी से सटे इलाकों में लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्मीर के पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से पुंछ में शुक्रवार देर रात से ही मोर्टार से गोले दागे जा रहे हैं। साथ ही फायरिंग की जा रही है। फायरिंग अब भी जारी है। इस फायरिंग में एक नागरिक घायल हो गया है। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के हमले का मुंहतोड जवाब दिया जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि इसी हफ्ते गुरुवार को भी पाकिस्तान ने राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर नौशेरा और कृष्णाघाटी मेंं मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।
इसमें जनरल इंजिनियरिंग रिजर्व फोर्स (ग्रेफ) का एक श्रमिक मारा गया, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए थे। घायलों में बीएसएफ का एक जवान भी शामिल है। इसके बाद भारत की सेना ने माकूल जवाब दिया था। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 6-7 पाक सैनिक घायल हुए। हालांकि भारतीय सेना ने इसका खंडन किया था। इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त जेपी सिंह को अपने विदेश मंत्रालय में तलब किया था।
घुसपैठ की फिराक में पाक:
जम्मू कश्मीर में अशांति की आग ठंडी ना पड़े और हमलों का सिलसिला जारी रहे, इस मकसद से पाकिस्तान अपने और आतंकियों को घाटी भेजने की फिराक में जुटा है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इन आतंकियों की घुसपैठ में मदद के लिए पाकिस्तानी सेना अपनी बॉर्डर एक्शन टीमों (बैट) के जरिये भारतीय सैनिकों पर हमले भी कर सकती है।
इस खुफिया रिपोर्ट के बाद से सेना चौकन्नी हो गई है और नियंत्रण रेखा पर पैनी नजर बनाए हुए है। सेना मुख्यालय सूत्रों ने बताया कि अभी नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में करीब 200 आतंकी घुसपैठ की ताक में बैठे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जम्मू-कश्मीर : पुंछ में LOC के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में दो जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास बीएसएफ का जवान लापता
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकी ढेर