देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पेरिस । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चार विदेशी दौरे पर है। पीएम मोदी रूस के बाद अब फ्रांस पहुंच गए है। अपनी देशों की यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी आज तडक़े लगभग 3:15 बजे फ्रांस की राजधान पेरिस पहुंचे। पीएम मोदी इस दौरान फ्रांस के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मैन्युअल मैक्रों से भी मुलाकात करेंगे।
पीएम की फ्रांस यात्रा को दोनों देशों के आपसी संबंधों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फ्रांस रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु एवं नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी विकास, और रेलवे क्षेत्र में भारत का 9वां सबसे बड़ा निवेशक और साझेदार है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान फ्रांस से आतंकवाद, एनएसजी में भारत की सदस्यता और क्लाइमेट चेंज से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकते हैं। फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर रूस का धन्यवाद दिया। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, शुक्रिया रूस। आयोजनों से भरी इस यात्रा में कई कार्यक्रम और फलदायी बैठकें हुईं। इससे भारत-रूस मित्रता और मजबूत होगी। मोदी ने अपनी रूस यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की तथा यहां इंटरनैशनल इकनॉमिक फोरम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रूस के अलावा जर्मनी तथा स्पेन की यात्रा भी की।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत