BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रेलवे की नई सेवा: टिकट पहले बुक करें, पैसे बाद में चुकाएं

रेलवे की नई सेवा: टिकट पहले बुक करें, पैसे बाद में चुकाएंनई दिल्ली । भारतीय रेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए ‘अभी खरीदें और बाद में भुगतान करें’ सेवा शुरू करने जा रही है। आईआरसीटीसी अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) लि. के अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट खरीदने और उसके भुगतान बाद में करने में सक्षम होंगे। आईआरसीटीसी के प्रवक्ता संदीप दत्ता ने आईएएनएस को बताया, ‘‘आईआरसीटीसी ने मुंबई की कंपनी ईपेलेटर के साथ भागीदारी में यह नई सेवा शुरू की है।’’

दत्ता ने बताया, ‘‘इस सेवा के माध्यम से यात्री यात्रा के पांच दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं, जिस पर उन्हें 3.5 फीसदी सेवा शुल्क चुकाना होगा, जिसका भुगतान अगले 14 दिनों में किया जा सकता है।’’उन्होंने यह भी कहा कि यह विकल्प केवल ई-टिकटों पर ही उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा, ‘‘जिस प्रकार ग्राहक का सिबिल स्कोर देखकर क्रेडिट कार्ड जारी किया जाता है, उसी प्रक्रिया का यहां भी इस्तेमाल किया जाएगा।’’ आईआरसीटीसी के अधिकारी ने कहा, ‘‘जो लोग इस सेवा का विकल्प चुनना चाहते हैं। उन्हें अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड नंबर या आधार कार्ड नंबर देना होगा।’’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More