देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बिजू जॉर्ज को महिला टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकरी दी। बीसीसीआई ने साथ ही बताया है कि अगले महीने से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर छह जून से मुंबई में शुरू होगा जो 10 जून तक चलेगा।
बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘महिल टीम की फील्डिंग को बेहतर करने के लिए बीसीसीआई ने बीजू जॉर्ज को टीम की फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘महिला क्रिकेट टीम 24 जून से 23 जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिए मुंबर्ई में छह से 10 जून तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेगी।’’ टीम 11 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी और एक सप्ताह बाद आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगी। टीम 19 जून को न्यूजीलैंड और 21 जून को श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर
नेपाल त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 955 पहुंचा : बिदुर में एक ही घर से मिले 24 शव, 4471 लापता, भारतीय टनल टीम ने संभाला मोर्चा, 158 भारतीयों का रेस्क्यू