BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी जीत से बढ़ा चिकते का आत्मविश्वास

पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी जीत से बढ़ा चिकते का आत्मविश्वासबेंगलुरु । पिछले साल सुल्तान अजलान शाह कप टूर्नामेंट से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करने वाले राष्ट्रीय हॉकी टीम के गोलकीपर आकाश चिकते का कहना है कि एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच और इसमें जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। चिकते ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दिग्गज गोलकीपर पी.आर.श्रीजेश की गैरमौजूदगी में जिम्मेदारी को बखूबी निभाया था।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट का फाइनल मैच 3-2 से जीता था। इस मैच में चिकते ने प्रतिद्वंद्वी टीम के कई हमलों को नाकाम किया था। इसके अलावा उन्होंने मलेशिया के खिलाफ 2-1 से मिली जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी। 

इस साल 26वें सुल्तान अजलान शाह कप टूर्नामेंट में भी चिकते को इसी प्रकार की स्थिति का सामना करना पड़ा। चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए श्रीजेश की अनुपस्थिति में चिकते ने ही गोलकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में वह बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में जारी राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। लंदन में 15 जून से होने वाले विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल में भारतीय टीम को कनाडा, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के साथ एक ही पूल में शामिल किया गया है। ये सभी टीमें अच्छी प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन 18 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के बारे में चिकते ने कहा, ‘‘हम इस मैच को भी बाकी मैचों की तरह देखेंगे। मैं पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच खेल चुका हूं और दोनों ही मैच हमने जीते थे। इसलिए, इन मैचों से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। मुझे इस टूर्नामेंंट में विश्व की शानदार टीमों के खिलाफ अच्छी प्रतिस्पर्धा की आशा है और उम्मीद है कि यह मेरे लिए एक शानदार अनुभव होगा।’’

चिकते जूनियर विश्व कप विजेता भारतीय टीम के गोलकीपर विकास दहिया के साथ जर्मनी और लंदन जाएंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम 15 जून में लंदन में आयोजित होने वाले विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल से पहले तीन देशों का आमंत्रण टूर्नामेंट खेलेगी, जो एक जून से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत, जर्मनी और बेल्जियम के साथ दो-दो मैच खेलेगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More