BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सुरक्षाकर्मियों ने सिख से कहा-पगड़ी उतारो, योगी ने लगाई फटकार

सुरक्षाकर्मियों ने सिख से कहा-पगड़ी उतारो, योगी ने लगाई  फटकारगोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को जनता दरबार में आए एक सिख शिकायतकर्ता के साथ हुई बदसलूकी पर सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री योगी जनता दरबार में पीडि़तों की फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान धर्मशाला बाजार निवासी सरदार तेजपाल सिंह भी उसने मिलने के लिए आए थे, लेकिन जनता दरबार के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और तलाशी के दौरान उन्हें कृपाण निकालने के लिए कहा। सरदार तेजपाल सिंह ने जब विरोध जताया, तब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। तेजपाल सिंह ने सोचा कि कृपाण निकाल देने से काम चल जाएगा और उन्होंने मन मारकर कृपाण निकाल दिया और अंदर जाने लगे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें फिर रोक दिया और पगड़ी उतारकर जांच कराने को कहा। पगड़ी उतारने का हुक्म तेजपाल को बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने कड़ा विरोध जताया, तब कतार में लगने दिया गया। जब मुख्यमंत्री से मिलने की बारी आई, तब सरदार तेजपाल ने उनसे सुरक्षाकर्मियों द्वारा किए गए दुव्र्यवहार की शिकायत की। योगी ने मामले को गंभीरता से लिया और अपने ‘सेवकों’ से उन्हें चेतावनी देने और समझाने को कहा। मुख्यमंत्री से मिलकर आने के बाद भावुक हुए तेजपाल सिंह ने कहा कि देश में सिखों के साथ इस तरह की घटना, वह भी गोरखनाथ मंदिर परिसर में होना काफी कष्टदायक है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार कई पुश्तों से मंदिर में आ रहा है। वह भी योगी आदित्यनाथ के सांसद रहने के दौरान अक्सर ही मिलने आते थे, लेकिन पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जो आज हुआ।

तेजपाल सिंह ने कहा, ‘‘कभी सोचा नहीं था कि अपने ही शहर में मुझे पगड़ी उतारने के लिए कहा जाएगा। मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों को इतना भी पता नहीं है कि संविधान में सिखों को कृपाण रखने और पगड़ी पहनने का अधिकार दिया गया है।’’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More