BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आज पाकिस्तान से भारत आएगी उज्मा, बाघा बॉर्डर तक मिलेगी सुरक्षा

आज पाकिस्तान से भारत आएगी उज्मा, बाघा बॉर्डर तक मिलेगी सुरक्षाइस्लामाबाद । इस्लमाबाद हाईकोर्ट से इजाजत मिलने के बाद भारतीय महिला उज्मा आज पाकिस्तान से भारत पहुंचेंगी। हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि उज्मा को बाघा बॉर्डर तक सुरक्षा भी दी जाए। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रहने वाली उज्मा इस महीने पाकिस्तान आई थी। उसने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी नागरिक ताहिर अली ने बंदूक का डर दिखाकर उसे जबरन शादी की थी। इस्लामाबाद हाईकोर्ट में जज मोहसिन अख्तर कियानी उज्मा और अली की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे थे। उज्मा ने अनुरोध किया था कि उसे भारत भेजा जाए जबकि अली ने कहा था कि उसे अपनी पत्नी से मिलने दिया जाए।

पाकिस्तानी अखबार ‘द डॉन’ की खबर के मुताबिक, हाईकोर्ट ने नई दिल्ली की रहने वाली उज्मा को आश्वासन दिया कि वह किसी भी समय भारत लौटने के लिए स्वतंत्र हैं और उसे पुलिस सुरक्षा के साथ वाघा बार्डर पर भेजा जाएगा। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने उज्मा से पूछा कि क्या वह अपने पति से बात करना चाहती है लेकिन उसने इनकार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसके यात्रा दस्तावेज अली ने चुरा लिए थे। उज्मा ने 12 मई को अदालत में याचिका दायर की थी और एक मेडिकल रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें उसने दिखाया था कि उसकी बेटी थलीसीमिया से पीडित है और उसे तुरंत भारत भेजे जाने की जरूरत है।

खबरों के अनुसार, उज्मा और अली की मुलाकात मलेशिया में हुई थी और उन दोनों को प्यार हो गया था जिसके बाद वह वाघा बार्डर के रास्ते से एक मई को पाकिस्तान आयी। दोनों ने तीन मई को निकाह किया था।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More