BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पूरे जोश और जज्बे से कबड्डी का प्रचार करना चाहते हैं सचिन

पूरे जोश और जज्बे से कबड्डी का प्रचार करना चाहते हैं सचिननई दिल्ली । फुटबाल और बैडमिंटन लीग में बतौर सह-मालिक प्रवेश कर चुके भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का कहना है कि वह तहेदिल से देश में कबड्डी को लोकप्रिय बनाना चाहते हैं और यही कारण है कि उन्होंने इस लीग के लिए फ्रेंचाइजी चेन्नई के साथ जुडऩे का फैसला किया है। सचिन प्रो-कबड्डी लीग में शामिल चार नई टीमों में से एक चेन्नई फ्रेंचाइजी के सह-मालिक हैं। 

हैदराबाद के व्यवसायी नीमागड्डा प्रसाद इस फ्रेंचाइजी में उनके सहयोगी हैं। प्रसाद के पास व्यवसायिक और खेल के क्षेत्र में काफी अनुभव है और उनका कहना है कि जब प्रो-कबड्डी लीग में फ्रेंचाइजी टीमों की संख्या बढ़ाए जाने की पुष्टि हुई, तो सचिन ने खुद इसमें रुचि दिखाई। हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने वाले प्रसाद ने इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी केरला ब्लास्टर्स फुटबाल क्लब को भी मजबूती प्रदान करने में अहम योगदान दिया है। प्रसाद ने प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 की नीलामी से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सचिन आज कई खेलों से जुड़े हुए हैं। क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के साथ उनके भावनात्मक जुड़ाव के अलावा, वह केरला ब्लास्टर्स के सह-मालिक हैं। सचिन ने प्रो-कबड्डी लीग में चेन्नई फ्रेंचाइजी के साथ जुड़़ते हुए कहा था कि वह हर खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करना चाहते हैं और कबड्डी तो जमीन से जुड़ा हुआ खेल है।’’ प्रसाद मैट्रिक्स लेबरॉटरीज, मां टीवी, केयर हास्पिटल से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा, केरला ब्लास्टर्स के लिए क्लासरूट और युवा विकास कार्यक्रम के संचालन में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सचिन नीलामी के लिए दिल्ली आना चाहते थे, लेकिन वह नही आ सके क्योंकि वह अपनी आगामी फिल्म ‘सचिन : ए बिलियन डॉलर ड्रीम्स’ के प्रचार में व्यस्त हैं, जो 26 मई को रिलीज हो रही है।’’ सचिन के कबड्डी से जुडऩे के बारे में यू-मुंबा के कप्तान अनूप कुमार और तेलुगू टाइटंस द्वारा रीटेन किए गए खिलाड़ी राहुल चौधरी ने कहा कि सचिन जैसी शख्सियत के लीग से जुडऩे इसकी लोकप्रियता में और भी इजाफा होगा, क्योंकि जब कभी भी सचिन लीग के मैच के लिए स्टेडियम में पहुंचेंगे, तो उनको देखने वाले दर्शक भी बड़ी संख्या में स्टेडियम में आएंगे। निश्चित तौर पर इससे कबड्डी की लोकप्रियता और बढ़ेगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More