देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव को लेकर इनदिनों राजनीतिक गलियारों में सियासत तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से राष्ट्रपति के उम्मीदवार को लेकर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार दोनों मुख्यमंत्रियों ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार के नाम को लेकर चर्चा आगे बढाई है।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी के नाम पर सबसे गंभीर चर्चा है। माना जाता है कि गांधी दोनों नेताओं के मनमाफिक बैठते हैं। इसके अलावा मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दूसरे कार्यकाल के लिए तैयार करने पर भी चर्चा हुई। लेकिन राष्ट्रपति भवन के सूत्रों के मुताबिक, प्रणब दा ने ये शर्त रख दी है कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उनके नाम पर सर्वसम्मति बने तो दूसरे कार्यकाल से उनको ऐतराज नहीं होगा। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल ममता को सोनिया गांधी और शरद यादव से भी अलग-अलग बातचीत करनी है। इस बातचीत को और आगे बढ़ाने के लिए अगले हफ्ते दिल्ली में विपक्षी दिग्गजों का जमघट लगेगा। इसमें राष्ट्रपति पद पर उम्मीदवारी को लेकर निर्णायक बातचीत होने के आसार हैं।
ममता बनर्जी से जुड़े सूत्रों ने ये भी बताया कि 27 अगस्त को पटना में लालू यादव की रैली में भी बनर्जी मौजूद रहेंगी, लेकिन इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव पर तमाम विपक्ष को एकजुट करने के लिए ममता ने बड़ा प्लान तैयार कर रखा है, तो 2019 का लोकसभा चुनाव भी दीदी के ध्यान में है, जिससे पहले वो राष्ट्रीय स्तर पर अपना कद बड़ा करना चाहती हैं। ये अलग बात है कि नीतीश भी इसी फिराक में हैं। नीतीश और ममता दोनों गुरुवार को दिल्ली में हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
हमने अपने राज्य में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए बहुत काम किया : ममता बनर्जी
स्वाति मालीवाल मामला: भाजपा की कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लेकर केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
दिल्ली हाईकोर्ट गिरफ्तारी, रिमांड के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर 27 मार्च को सुनवाई करेगा