देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । केन्द्र सरकार ने टैक्स चोरी और कालेधन के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत मंगलवार को एक वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट पर सरकार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापेमारी की रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी।
वेबसाइट में उस प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी जिससे टैक्स ना देने वाले लोगों की पहचान की गई थी। वहीं नोटबंदी के बाद से देशभर में टैक्स देने वाले लोगों की संख्या में 91 लाख की वृद्धि हुई है। सेंट्रल बोर्ड फॉर डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने बताया कि नोटबंदी के बाद से 19,398 करोड की अघोषित आय का पता लगा है। इतना ही नहीं 30 करोड नए पैन जारी किए गए हैं।
इस वेबसाइट में जिन लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा, उन्हें कैटगिरी में बांटा गया है। जिसमें हाई रिस्क, मीडियम रिस्क, लो रिस्क और वेरी लो रिस्क जैसी कैटेगिरी शामिल है। हाई जिन लोगों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई, जब्ती और सीधी पूछताछ की जाएगी ऎसे लोगों को हाई रिस्क लेवल में शामिल किया जाएगा। मीडियम रिस्क वाले लोगों को एमएमएस या ईमेल के जरिए जरूरी जानकारी देने को कहा जाएगा। वहीं वेरी लो रिस्क की कैटेगरी वाले डिफॉल्टर्स पर निगरानी रखी जाएगी। चंद्रा ने कहा कि नोटबंदी के बाद आयकर रिटर्न की ई फाइलिंग में 22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सीबीडीटी के प्रमुख ने कहा कि नोटबंदी के बाद 17.92 लाख ऎसे लोगों का पता लगाया गया है जिनके पास जमा कराई गई नकदी का हिसाब किताब नहीं है। इसके अलावा कर विभाग ने एक लाख संदिग्ध कर चोरी के मामलों का पता लगाया है।
उन्होंने बताया कि नोटबंदी के बाद 16,398 करोड रूपये की अघोषित आय का पता लगाया गया है। चंद्रा ने कहा कि 17.92 लाख लोगों द्वारा जमा कराई गई नकदी या नकद लेनदेन उनकी आमदनी से मेल नहीं खाता। इनमें से 9.72 लाख लोगो ने आयकर विभाग की ओर से भेजे गए एसएमएस और ई-मेल का जवाब दिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज
तेलंगाना फार्मा प्लांट ब्लास्ट: 32 हुई मृतकों की संख्या, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी