BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सफाई के लिए दिया विशेष जोर

सफाई के लिए दिया विशेष जोरमथुरा । जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने रविवार को भूतेश्वर स्थित जलकल सभागार में सफाई नायकों की बैठक बुलाई। सफाई व्यवस्था को लेकर बुलाई गई बैठक में डीएम के तेवर तीखे देखे गए। उन्होंने सफाई नायकों से शहर में दो पालियों में सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही साथ शहर में चल रहे नाला सफाई कार्य को भी निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। मथुरा-वृंदावन को मिलाकर नगर निगम बनाने की घोषणा के बाद चेयरमैनों के अधिकार सीज हो चुके है। शहर के खास मुद्दे सफाई कार्य को लेकर ही डीएम श्रीबंगारी ने जलकल कम्पाउड में सफाई नायकों के साथ बैठक की। बैठक में अधीनस्थों को निर्देश देते हुए बताया कि शहर में सफाई कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में दो पालियों में सफाई कार्य हो, इसके लिए सभी सफाई नायक अपने-अपने क्षेत्रों के सफाई कर्मचारियों को निर्देश दें। बैठक में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्टेªट से कहा कि नाला सफाई कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाए, इसके अलावा शहर के दुकानदार व ढेल ढकेल वालों से सफाई कार्य में सहयोग करने की अपील की। कहा कि सभी ठेल ढकेल व दुकानदार अपने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कूड़ेदान रखें। ऐसा न करने पर उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस की अवमानना पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। बैैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त रविन्द्र कुमार सहित ईओ डा. ब्रजेश कुमार पालिका कर्मी मौजूद रहे। 

 

बैठक के उपरांत अपर जिलाधिकारी अपने काबिले के साथ शहर में निकले जहां उन्होंने खान की दुकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए साफ सफाई के विशेष योगदान करने की अपील की तथा दुकानदारों को हिदायत दी कि अपनी दुकान के आगे एक कूड़ेदान को रखवा कर उसमें गंदगी डाले। अन्यथा की स्थिति में दुकानदार के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More