देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों के खिलाफ अनशन पर बैठे आप के पूर्व नेता कपिल दावा है कि उनका अगला खुलासा दिल्ली की जनता को हिला कर रख देगा। गौरतमलब है कि कपिल मिश्रा पिछले चार दिनों से अनशन पर हैं। कपिल मिश्रा शुक्रवार को राजघाट पर गए। राजघाट पर कपिल मिश्रा रो पडे। ज्ञातव्य है कि बुधवार से अनिश्चित भूख हडताल पर बैठे कपिल मिश्रा मांग कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी को अपने पांच नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी देनी चाहिए।
शुक्रवार को राजघाट पर कपिल मिश्रा ने कहा कि वह बहुत अकेला महसूस कर रहे हंै इसलिए राजघाट आए हैं। साथ ही कपिल मिश्रा ने कहा कि शनिवार को वे हनुमान मंदिर जाएंगे। साथ ही उन्होनें कहा कि वे रविवार को एक बडा खुलासा करने वाले हैं। मिश्रा का दावा है कि रविवार को खुलासे के बाद दिल्ली की जनता को झटका लगेगा, खासतौर पर उन्हें जिन्होंने आप पर विश्वास किया।
डॉक्टरों ने अस्ताल में भर्ती कराने को कहा:
बुधवार से भूख हडताल पर बैठे कपिल मिश्रा की सेहत की जांच करने वाले चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने को कहा है। कपिल मिश्रा की जांच करने वाले डॉक्टर जावेद सलाम ने कहा कि ब्लड शुगर लेवल 81 एमजी-डीएल तक गिर गया है और उन्हें तुरंत लिक्विड चढाए जाने की जरूरत है। हमने उन्हें अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी है। डॉक्टर ने बताया कि मिश्रा ने अभी तक ऐडमिट होने से इनकार कर दिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक