देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अक्सर हम सभी शादी, पार्टी या किसी रेस्टोरेंट पर खाना खाने जाते ही हैं लेकिन खाना चाहे कितना भी अच्छा क्यूं ना बना हो ‘सौंफ’ खाने का अपना ही एक मजा है। शायद ही कोई व्यक्ति हो जो सौंफ से परिचित न हो। सौंफ को मसलों की रानी और पान की जान भी कहा जाता है। सौंफ के दानों का सेवन कर हम अपने मुंह को फ्रेश करते हैँ। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। लेकिन क्या आप इस बात को जानती हैं कि सौंफ की चाय भी बनती है जो कि कई रोगों से निजात दिलाने में मदद करती है। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ बीमारियों के बारे में जो कि सौंफ की चाय का सेवन करके दूर की जा सकती हैं। सौंफ के छोटे-छोटे दाने हरे होते हैं। आम तौर पर सौंफ छोटी और बडी दो प्राकर की होती है। दोनों ही खुशबूदार होती है। सौंफ का उपयोग अचारों और सब्जियों में को रूचिकर जायेकदार बनाने के अतिरिक्त औषधि के रूप में भी बहुत अधिक होता है। आयुर्वेद के अनुसार सौंफ त्रिदोष नाशक है। सौंफ की चाय का सेवन करके आप जॉन्डिस के खतरे को कम कर सकती है, इसी के साथ यह किडनी के कार्य को तेज करके हमारे खून को साफ करती है। रातभर ठीक से ना सोने से हमारी आंखों में सूजन हो जाती है, इसके लिए आप सौंफ की चाय बनाए और फिर रूई इसमें डुबोकर अपनी आंखों को 10 मिनट के लिए सेंके। इस चाय का सेवन करके आप आसानी से अपने जोडो में होने वाले दर्द से राहत पा सकती हैं, इससे आपको जल्द ही आराम मिलता है।साभार-khaskhabar.com













Related Items
कोविड मरीज की मौत के बाद लखनऊ के डॉक्टर पर हमला
दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट, तबलीगी जमात से जुडा है आरोपी
दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट