BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भारत में शाओमी खोलेगा अपना पहला मी होम स्टोर

भारत में शाओमी खोलेगा अपना पहला मी होम स्टोरबीजिंग । चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपना पहला मी होम स्टोर खोलने का एलान किया है। यह चीन से बाहर तीसरा शाओमी स्टोर होगा। सबसे पहले शाओमी स्टोर पिछले साल अक्टूबर में सिंगापुर में खुला था, उसके बाद दूसरा स्टोर पिछले महीने मलेशिया में खुला है। नया स्टोर भारत के कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर में खुलेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह भारत में कंपनी का पहला स्टोर होगा, जहां शाओमी स्मार्टफोन्स की रेंज रखी जाएगी । यहां स्मार्टफोन, पावरबैंक, हैडफोन्स, फिटनेसबैंड्स, एयर प्यूरिफायर समेत कई डिवाइस उपलब्ध होंगे।

आपको बता दें, यह भारत में तो कंपनी का पहला स्टोर है लेकिन चीन में शाओमी के ऐसे करीब 80 स्टोर्स हैं। अप्रैल में, शाओमी के सीईओ लेइ चुन ने सिना वेइवो पर एलान किया कि कंपनी अपने स्टोर्स को खोलना जारी रखेगी, इस साल के अंत तक संख्या 200 तक पहुंच जाएगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More