BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

केजरी सरकार चली योगी की राह, दिल्ली में भी जयंती, पुण्यतिथि पर छुट्टी नहीं

केजरी सरकार चली योगी की राह,दिल्ली में भी जयंती,पुण्यतिथि पर छुट्टी नहींनई दिल्ली । उत्तर प्रदेश का अनुसरण करते हुए दिल्ली सरकार ने बडी हस्तियों की जयंती अथवा पुण्यतिथि पर दिए जाने वाले सार्वजनिक अवकाश रद्द करने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी व ट्वीट किया, दिल्ली सरकार प्रतिष्ठित हस्तियों की जयंती अथवा पुण्यतिथि पर दी जाने वाली छुियां रद्द करेगी। मैंने इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देश दे दिये हैं। हालांकि, दिल्ली सरकार ने रद्द की गई छुट्टियों की संख्या नहीं बताई है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में विभिन्न ब़डी हस्तियों की जयंती अथवा पुण्यतिथि पर दिए जाने वाले 15 सार्वजनिक अवकाश रद्द करने संबंधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत किया व कहा, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस दिशा में अच्छा कदम उठाया है, हमें हमेशा दूसरे राज्यों से सीखने को तैयार रहना चाहिए। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 25 अप्रैल को इन 15 सार्वजनिक अवकाशों को रद्द करने का फैसला लिया था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More