देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरूवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस को धमकाने का प्रयास कर रही है और जोर दिया कि बंगाल इस रणनीति से भयभीत नहीं है।
ममता ने अलीपुरद्वार में जनसभा में भाजपा के लिए कहा, वे तृणमूल कांग्रेस से डरे हुए हैं। इसलिए वे हमें धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस को धमकाया नहीं जा सकता। हम अपना सिर ऊंचा रखते हैं। जो लोग मुझे चुनौती देते हैं, मैं उनकी चुनौती स्वीकार करती हूं। हम दिल्ली पर कब्जा करेंगे।
दिल्ली से आते हैं और झूठ फैलाते हैं...
ममता ने कहा कि झारखंड और असम में हमारा संगठन तेजी से आगे बढ रहा है, और अगर जरूरत पडी तो गुजरात यूपी में भी हम टीएमसी को खडा करेंगे और दिल्ली की राजनीति में अपना दखल बढाएंगे। बता दें, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में सिलीगुडी में एक रैली में कहा था कि टीएमसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजय रथ को नहीं रोक सकती और पश्चिम बंगाल में भी कमल खिलेगा।
कोलकाता में ममता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र की एक झुग्गी में कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की यात्रा का उल्लेख करते हुए ममता ने कहा, वे दिल्ली से आते हैं और झूठ फैलाते हैं। वे बंगाल पर कब्जा करने की जल्दबाजी में हैं। वे तृणमूल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सीबीआई को लगाने की हमें धमकी दे रहे हैं। वे गुजरात को संभाल नहीं सकते हैं, लेकिन बंगाल पर नजर गडाए हैं। दलित के घर दोपहर का भोजन, पांचतारा होटल में रात का...
ममता ने शाह पर परोक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा, दलित के घर पर दोपहर का भोजन और पांच सितारा होटल में रात का भोजन, हम इस तरह की फोटो खिंचाने में विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कालाधन लाने का वादा किया था लेकिन कुछ भी नहीं हुआ है। चुनाव के समय बडी-बडी बातें करना आसान है।
चाय बागानों का अधिग्रहण करने के भाजपा के वादे का उल्लेख करते हुए ममता ने लोगों को याद दिलाया कि वादा किए हुए एक साल बीत गया है लेकिन कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, विकास बंगाल में हमारी शक्ति का सबसे बडा स्तंभ है। हम जो कुछ भी हासिल कर सकते हैं, उसकी कोई भी बराबरी नहीं कर सकता।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीता सिडनी टेस्ट, सीरीज पर 3-1 से कब्जा
हमने अपने राज्य में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए बहुत काम किया : ममता बनर्जी
त्रिपुरा के सीएम का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी